सलमान के खिलाफ विकलांग उम्मीदवार के सवाल पर केके दीक्षित को इनकार नहीं

0
99

फर्रुखाबाद:- कभी अरविन्द केजरीवाल के कंधे पर स्वर हो कर सलमान कुर्शीद की एनजीओ के विरुद्ध बिगुल फूँक चुके केके दीक्षित अब यहाँ से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना चुके लगते हैं| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष केके दीक्षित ने बताया कि वह पीछे हटने वाले नहीं है। वह फर्रुखाबाद में मकान खरीद रहे हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ यही रहकर लड़ाई लड़ी जायेगी।
k k dixitश्री दीक्षित ने बताया कि श्री खुर्शीद के खिलाफ किसी विकलांग को चुनाव लड़ाया जायेगा। जरुरी हुआ तो वह स्वयं भी ताल ठोंक सकते है। उन्होंनें कहा कि जब भांजे के रिश्वत लेने की जानकारी पुष्ट होने के बाद पवन बंसल को हटाया जा सकता है, कोयले घोटाले की फाइलें लीक होने पर कानून मंत्री अश्वनी कुमार को हटाया जा सकता है तो विकलांगों का पैसा हड़पने के लिए सलमान खुर्शीद को बर्खास्त क्यों नहीं किया जाता। श्री दीक्षित ने बताया कि वह 29 अगस्त को फर्रुखाबाद आयेंगे और समर्थकों से विचार विमर्श करेंगे। फ़िलहाल पोस्टर और बैनरों के माध्यम से उनहोंने अपने इरादों की झलक भी देना शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]