सलमान का चुनाव बिगाड़ेंगे के के दीक्षित

0
111

FARRUKHABAD : राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष के के दीक्षित ने स्पष्ट रूप से ऐलान कर दिया कि वह विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद में उनका चुनाव बिगाड़ने के लिए तैयार हैं। इसके लिए चाहे उन्हें बैसाखी छोड़ झाड़ू का सहारा लेना पड़े।

[adrotate banner="3"]

k k dixitबजरिया स्थित एक संस्थान में बुलायी गयी पे्रस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में तो नहीं कहा लेकिन उन्होंने जो वयान मीडिया के सामने रखा उससे तो यह साफ होता है कि श्री दीक्षित पूरी तरीके से सलमान का चुनाव बिगाड़ने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने उन्हें वचन दिया था कि वह फर्रुखाबाद से किसी विकलांग को ही लड़ायेंगे। इसीलिए विकलांग पार्टी केजरीवाल के इशारे का इंतजार कर रही है। श्री दीक्षित ने नवम्बर तक प्रत्याशी की घोषणा होने का भी इशारा किया। हालांकि उन्होंने यह एलान भी कर दिया कि अगर अरविंद केजरीवाल अपनी बात से मुकरे तो भी विकलांग पार्टी से कोई फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
के के दीक्षित ने कहा कि शहर में उन्होंने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के अलावा अन्य कई नेताओं के भ्रष्टाचार उजागर करने सम्बंधी होर्डिंग लगवाये थे। जिसे पढ़कर जनता भ्रष्टाचारियों के बारे में समझ सके। लेकिन विरोेधियों ने कई जगह होर्डिंग फड़वा दिये। जो उनकी खिसियाहट का प्रमाण है।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, बांदा के प्रभारी पंकज त्रिपाठी, फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह राजपूत, शिव ओम तिवारी, प्रशांत दलेला, निशांत दलेला, सूर्य प्रताप सिंह, अमित पाण्डेय, प्रदीप कुमार, रजत कुमार आदि मौजूद रहे।
A

[adrotate banner="2"]