सलमान अपने युवराज के साथ कल करेगे नामांकन

0
101

SALMANफर्रुखाबाद : पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति को जिन्दा रखना बहुत बड़ी बात है , जहा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह अपने परिवार बाद को लेकर चर्चा में रहते है | तो वही कांग्रेस में भी परिवार बाद की राजनीति का दौर बहुत पुराना है | इसी क्रम में खुर्शीद परिवार की तीसरी पीढ़ी राजनीति में सक्रिय हो गयी है। पूर्व मंत्री स्व. खुर्शीद आलम खां के पौत्र एवं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पुत्र जफर खुर्शीद अपने पिता के नामांकन जुलूस में शामिल होकर राजनीति में दस्तक देंगे।

[adrotate banner="3"]

हालाकि वे फिलहाल सक्रिय राजनीति से इकार कर सामाजिक क्षेत्र में काम करने की इच्छा जता रहे है। लेकिन सूत्रों की माने तो यह उनकी राजनीतिक शुरूआत है। और आने वाले दिनों के लिये अपने पिता की राजनीति को जिन्दा रखने के लिये जमीन मजबूत करेगे| काग्रेस नेता डॉ. दिनेश अग्निहोत्री ने बताया सलमान कल शहर के पक्के पुल से जुलुस निकाल कर लाल दरबाजे तक जायेगे | जहा से कार से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान नामंकन दाखिल करने पहुचेगे |

सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे 26 वर्षीय जफर लंदन की क्वीन मेरी यूनीवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री ले चुके हैं। आक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी में लॉ की पीजी डिग्री बीसीएल में भी उनका एडमीशन हो गया है। अपने पिता सलमान खुर्शीद के चुनाव प्रचार से लौटकर आये जफर खुर्शीद ने कहा कि फिलहाल सक्रिय राजनीति में आने का विचार नहीं है,

इस चुनाव के बाद अगले दो चुनाव भी उनके पिता ही लड़ेंगे। वे जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन पद से सामाजिक क्षेत्र में शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पता चला कि युवा वर्ग राजनीति में तेजी से जुड़ रहा है।

[adrotate banner="2"]