सर्व शिक्षा अभियान के तहत विकलांग बच्चे ट्राई साइकिल व वैशाखी पाकर हुए गदगद

0
134

फर्रुखाबाद: आज ब्लाक कमालगंज स्थित संसाधन केंद्र के निकट सर्व शिक्षा अभियान के तहत विकलांग बच्चो को उपकरण बांटे गए| जिन्हें पाकर बच्चों के चहरे खिल गए|

[adrotate banner="3"]

सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र चौहान ने उपस्थित विकलांग बच्चों को ५० बैशाखी, ९ ट्राई साइकिल, ४७ बड़ी ट्राई साइकिल, १६ व्हील चेयर, ८ बड़ी व्हील चेयर व २० कैलीपर आदि उपकरण दिए गए| वहीं बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति देवेन्द्र चौहान ने जानकारी दी की विकलांग यदि मन से मजबूत है तो वह खुद आत्म निर्भर बन सकते हैं| किसी पर भी बोझ नहीं| विश्वास जताया कि भविष्य में भी उन्हें सभी अच्छी सुविधाए तथा सहयोग मिलेगा.

इस दौरान जिला समन्वयक राजेश वर्मा, एलसी कटियार पुनर्वास विशेषज्ञ भारत सरकार, अनुपम शुक्ला संसाधन शिक्षक, विनोद कुमार व सुमित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]