सर्राफ लूटकाण्ड में सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी सर्राफ गिरफ्तार

0
114

फर्रुखाबाद: दीपावली से एक दिन पूर्व नेकपुर स्थित ओवर ब्रिज पर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अशोक कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होरीलाल निवासी सर्राफा व्यापारी संतोष वर्मा पुत्र लालमन वर्मा जहानगंज से अपनी सर्राफ की दुकान बंद करके रोज की भांति नेकपुर पुल पर उतरा। पुल से उतरते ही वह नीचे जाने के लिए बनी सीड़ियों पर जैसे ही उतर रहा था वैसे ही अचानक तीन अज्ञात हमलावरों ने संतोष पर फायर झोंक दिया। फायर संतोष के पेट में लगा। जिससे वह छटपटाकर घटना स्थल पर ही गिर गया। अज्ञात लुटेरे नगदी व जेवरात से भरा झोला छीनकर फरार हो गये थे। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से आरोपियों ने कबूल किया कि सर्राफ की लूट व हत्या की सुपारी उसके ही पड़ोसी सर्राफ अशोक कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र ने दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अशोक कुमार की धरपकड़ शुरू कर दी।
फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अशोक ने पुलिस हिरासत में बताया कि उसके नौकर रामपाल को लेकर करीब ६ माह पूर्व सांतोष वर्मा से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनो लोगों में झगड़ा बना हुआ था। इतना ही नहीं संतोष आये दिन शराब पीकर गाली गलौज भी करता था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]