सर्राफा व्यापारी सहित चार दुकानों के शटर काटकर चोरी

0
100

जहानगंज (फर्रुखाबाद): थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल स्थित सर्राफा दुकान सहित चार दुकानों से लाखों रुपये के जेबरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। चारों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को सूचना दी है।

[adrotate banner="3"]

महरूपुर बीजल स्थित प्रमोद पुत्र रंगे लाल निवासी समाउद्दीनपुर की परचून की दुकान है। जब उन्होंने सुबह आकर देखा तो उनकी दुकान का हजारों रुपये का सामान गायब मिला।
वहीं पड़ोस में ही रणजीत पुत्र कैलाश कटियार निवासी महरूपुर बीजल की फोटो स्टूडियों व मोबाइल शाप है। जिससे चोरों ने दो कैमरे व कई मोबाइल फोन चोरी कर लिये।
तीसरी दुकान समरपाल पुत्र रामदास सक्सेना निवासी महरूपुर बीजल की कपड़ा की थी। जिससे लगभग 90 हजार रुपये का कपड़ा चोरों ने चोरी कर लिया।
पड़ोस में ही स्थित मोहित ज्वैलर्स के नाम से प्रो0 अरुण कुमार पुत्र श्यामसुन्दर वर्मा निवासी फर्रुखाबाद की ज्वैलरी की दुकान से लगभग 10 ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी चोरों ने उड़ा दी। खोजवीन करने पर कुछ कपड़ा व माल पीडी कोल्ड स्टोरेज के पीछे महरूपुर बीजल निवासी श्रीराम पुत्र गुबरेलाल के सरसों के खेत से मिले हैं।चोरी की सूचना थाना जहानगंज पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="2"]