सर्राफा व्यापारी के गोली मार पांच लाख की लूट

0
109

फर्रुखाबाद: त्यौहार निकट आते ही जनपद में अपराधी भी खुलेआम सक्रिय हो गये हैं। पुलिस जहां अपना त्यौहार मनाने की जुगत में घूम रही है वहीं अपराधी अपना त्यौहार। लेकिन अपराधी पुलिस से एक हाथ आगे चल रहे हैं। शहर में सोमवार को दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जहां एक तरफ सर्राफा व्यापारी को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर नगदी जेबर लूट लिये।

[adrotate banner="3"]

सोमवार की शाम जब शहर के ज्यादातर मकान इलेक्ट्रानिक झालरों से जगमगा रहे थे और मासूम बच्चे पटाखों की तेज आवाज कर रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होरीलाल निवासी सर्राफा व्यापारी संतोष वर्मा पुत्र लालमन वर्मा जहानगंज से अपनी सर्राफ की दुकान बंद करके रोज की भांति नेकपुर पुल पर उतरा। पुल से उतरते ही वह नीचे जाने के लिए बनी सीड़ियों पर जैसे ही उतर रहा था वैसे ही अचानक तीन अज्ञात हमलावरों ने संतोष पर फायर झोंक दिया। फायर संतोष के पेट में लगा। जिससे वह छटपटाकर घटना स्थल पर ही गिर गया। अज्ञात लुटेरे झोला छीनकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक सर्राफा व्यापारी से पांच लाख की नगदी व जेबर लूट लिये। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे रिफर कर दिया गया।

सूचना दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती संतोष वर्मा की घटना की जानकारी लेने पहुंचे। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर प्राइवेट चिकित्सालय से कानपुर के लिए संतोष को रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]