फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन कालेज के पीछे निवासी रजत दयाल पुत्र संजय दयाल का देर शाम बाइकर्स ने मोबाइल छीन लिया व फरार हो गये।
[adrotate banner="3"]
रजत दयाल ने बताया कि एक रेलवे रोड स्थित एक जनरल स्टोर पर काम करता है। आज जनरल स्टोर बंद कराकर वापस साइकिल से अपने घर लौट रहे थे तभी लालगेट की तरफ आये एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने रजत दयाल के हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक रजत दयाल कुछ समझ पाता बाइकर्स घटना को अंजाम देकर आवास विकास कालोनी की तरफ फरार हो गये। रजत दयाल ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
[adrotate banner="2"]


