सराफा व्यापारीयो के प्रतिनिधि मंडल से मिलेगे वित्त मंत्री

0
123

arun jetli sraafa vyapari copyफर्रुखाबाद: एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने का विरोध कर रहे सराफा व्यापारियों ने बुधवार को क्रमिक अनशन किया| इसके साथ ही साथ व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेठली से भी मिलने की तैयारी की है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा की दूकान के सामने सराफा व्यापारी क्रमिक अनशन पर बैठ गये| व्यापारियों ने कहा है की यदि जल्द सुनवाई नही हुई तो क्रमिक अनशन अनिश्चित कालीन अनशन में बदल जायेगा | इसके साथ ही सभी सराफा व्यापारीयो ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया|

वही सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने बताया की सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा उनका वित्तमंत्री अरुण जेठली से मिलने का कार्यक्रम तय हो गया है| गुरुवार को 11 बजे वित्त मंत्री जिले के प्रतिनिधि मंडल से भेट करेगे| प्रतिनिधिमंडल में सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, नगर अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, महामंत्री गोपाल वर्मा, दीपक अग्रवाल नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, हरीश चन्द्र वर्मा और सराफा कमेटी फ़तेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा जायेगे|
व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
सराफा कमेटी की हड़ताल को कंछल गुट के जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी ने अपना समर्थन दे दिया| उनके साथ पंहुचे पुन्नी शुक्ला ने कहा की जब आवश्यकता होगी तो व्यापार मंडल पूर्ण बंदी करा देगा|

[adrotate banner="2"]