सराफा व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

0
212

srafa kmetijammफर्रुखाबाद: 1 प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाये जाने से आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने हड़ताल के 13 दिन होने के बाद वाहन जुलूस निकाल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा| व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी को तत्काल समाप्त करने की मांग की है|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद सराफा कमेटी के अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ और फतेहगढ़ सराफा कमेटी के नगर अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नेहरु रोड पर एकत्रित हुये सराफा व्यापारियों ने मोदी और वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेवाजी की| सराफा यूनियन के नेता हरीशचन्द्र वर्मा ने कहा की चाहे हड़ताल 13 दिन की जगह 23 दिन चले लेकिन सराफा व्यापारी अपने हक की लड़ाई लड़ने में पीछे नही हटेगा| उन्होंने कहा की इस आन्दोलन में सराफा व्यापार से जुड़ा बच्चा-बच्चा साथ है|सराफा व्यापरियों के प्रदर्शन से नेहरु रोड पर लम्बा जाम भी लग गया| जिससे यात्री परेशान रहे|

जिसके बाद सराफा व्यापारी बाइक जुलूस निकालते हुये कलेक्ट्रेट पंहुचे और ज्ञापन सौपा| फतेहगढ़ में भी सराफा कमेटी की तरफ से जुलूस निकाला गया|

[adrotate banner="2"]