सराफा व्यापरियों ने बेंचे पिचकारी और रंग

0
139

SRAFA KAMETI FATEHGARHSRAFAA FARRUKHABAADफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल को व्यापार मंडल ने अपना समर्थन देकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया| इस दौरान सरकार के खिलाफ आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने सड़क पर रंग और पिचकारी की बिक्री की|

[adrotate banner="3"]

सराफा कमेटी फतेहगढ़ को श्याम बिहारी मिश्रा और कंछल गुट ने अपना समर्थन दे दिया| मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी और कंछल गुट के अध्यक्ष अल्लादिन ने अपने समर्थको और पदाधिकारियों के साथ फतेहगढ़ सराफा कमेटी को अपना समर्थन दे दिया| व्यापारी नेताओ ने बाजार बंदी की चेतावनी दी है| वही सराफा कमेटी फतेहगढ़ द्वारा एकसाइज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध करते हुए बाजार में होली के त्यौहार के चलते र्रंग व पिचकारी बेचकर भी प्रदर्शन किया|
इस दौरान सराफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा, प्रमोद सिंह, महामंत्री सोनू गुप्ता, शरद कुमार रस्तोगी, पंकज प्रकाश व्यापारी नेता, वसीम अहमद, उमेश चतुर्वेदी, अल्लादीन, राकेश चन्द्र वर्मा, विशाल बंसल, गौरव शुक्ला, राम जी आदि लोग मौजूद रहे|

फर्रुखाबाद में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर अध्यक्ष इखलाख खां ने अपना सहयोग सराफा व्यापारियों को देने की घोषणा की है| उन्होंने कहा है की यदि व्यापारी उनसे बाजार बंदी का सहयोग मांगते है तो नगर उद्योग व्यापर मंडल उन्हें अपना सहयोग देगा| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, हरीश चन्द्र वर्मा, नरेन्द्र तिवारी, संतोष बाबू आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]