फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात सूने पड़े सराफा के घर के ताले तोड़कर नकदी जेबरात साफ कर दिया गया| सुबह जानकारी होनें पर सूचना पुलिस को दी| पुलिस घटना की छानबीन कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला कछियाना निवासी विमलेश मिश्रा पुत्र शिव नन्दन मिश्रा मूल रूप से पड़ोसी जनपद हरदोई के बड़ा गाँव के निवासी है| उनकी सेठ गली में सराफा की दुकान है| उनके छोटे
भायी अजय की 9 फरवरी को शादी है| लिहाजा विमलेश की पत्नी मोनी दो दिन पूर्व ही गाँव चली गयी थी| विमलेश बीते दिन शादी के कार्ड बांटने के लिये निकले थे| देर होनें पर वह भी अपने गाँव में ही रुक गये| सुबह उनके पड़ोसी ज्ञान प्रकाश नें उनके घर केमुख्य द्वार का ताला टूटे होनें की सूचना दी| जिसके बाद विमलेश घर पंहुचे| चोरों नें उनके मुख्य द्वारा का ताला तोड़कर कमरें का ताला तोड़ा, इसके साथ ही अलमारी को तबे से तोड़कर उनके भाई अजय के विवाह के लिए रखे ढाई लाख नकद और सोने-चांदी के जेबरात साफ कर दिये| सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी पुलिस नें मौके पर जाकर पड़ताल की| कादरी गेट चौकी प्रभारी राजेश राय नें बताया कि सूचना मिली है| छानबीन की जा रही है|
सराफा के घर के ताले तोड़कर नकदी-जेबरात साफ
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

