सरहद पर तैनात फौजी,घर पर बेटी की इज्जत पर हमला

0
118

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात फौजी की पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आ गयी| जिसमे फौजी ने घर आकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिये तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुट गयी है|
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सैनिक ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा है की वह अपनी डियूटी पर था| घर पर उसकी पुत्री बीते 3 सितम्बर को उसकी पुत्री मोहल्ले के ही श्यामागेट स्थित अजहर की दूकान पर दूध लेने गई थी। अजहर ने दूध का पैकिट देते हुए उसे शेष पैसे देने के लिए दूकान के भीतर आने को कहा| जिस पर वह उसकी दुकान के भीतर चली गयी| उसी दौरान दुकानदार अजहर ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दी| उसी समय किसी के आने की आहट सुनकर उसने पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया|
तहरीर में कहा गया है कि पुत्री ने घटना अपनी माँ को बतायी| जिसके बाद फौजी भी घर आ गया| उसने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]