सरदार बल्लभ भाई पटेल के लिए भाजपा की रन फार यूनिटी

0
103

bjp ran faar yunetफर्रुखाबाद: लौहपुरुष सरदार बल्लभ बाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को सुबह भाजपा ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया । पटेल पार्क से शुरू हुई रन फार यूनिटी को शहर की प्रमुख सड़को से निकाला गया| मुख्य मार्ग सरदार जी के जयकारो से गूंज उठे|

[adrotate banner="3"]

पटेल पार्क में सुबह तकरीवन सात बजे पंहुचे भाजपा नेताओ ने पहले पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद सदर विधान सभा प्रभारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सभी को मोदी द्वारा जारी की गयी शपथ दिलायी| कुछ समय के बाद सभी भाजपा नेताओ ने रन फार यूनिटी रेस प्रारम्भ की| रेस रेलवे रोड, नेहरु रोड, घुमना बाजार, लाल दरवाजा होते हुए स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई| समाप्ति से पहले मेजर, डॉ रजनी सरीन, अरुण प्रकाश तिवारी(ददुआ), जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार व ब्रज किशोर सिंह किशोर ने सभा को सम्बोधित किया|
इस मौके पर इस अबसर पर मेजर सुनील दत्त ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने सरदार पटेल की जयंती पर जन जन को जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर एकता दौड़ केआयोजन का निर्णय लिया है। जो कम से कम दो किलोमीटर की है।जो हम सभी को एकता के सूत्र में बांध के रखेगी|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, महामंत्री विमल कटियार, महामंत्री प्रदीप सक्सेना, रुपेश गुप्ता, हिमाशु गुप्ता, संजय गर्ग, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, महामंत्री रामबीर शुक्ला, मिडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज व हिजाम के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे| संचालन नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने किया|

[adrotate banner="2"]