सरकार शिक्षको को बंधुआ मजदूर ना समझे: गोविन्द तिवारी

0
128

snjay-sivariफर्रुखाबाद: शैक्षिक महासंघ की बैठक में सरकार और सरकारी व्यवस्था को जमकर कोसा गया | बैठक में कहा गया की सरकार शिक्षको को बंधुआ मजदूर ना समझे| सरकार उनसे गैर शैक्षिक कार्य ना कराये|

[adrotate banner="3"]

शहर के आवास विकास स्थित यूरो किड्स विधालय में आयोजित बैठक में बोलते हुये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा की शिक्षको को गैर शैक्षिक कार्यो से मुक्त किया जाये | शिक्षकों को सरकार बंधुआ मजदूर ना समझे| अध्यापको को अपना खोया हुआ सम्मान खुद वापस करना होगा| कुछ शिक्षक ही शिक्षकों का उत्पीडन कर रहे है| इस तरह के लोगो से सतर्क रहने की जरूरत है| उन्होंने शासन से मांग की है की कि पुरानी पेंशन जल्द लागू की जाये|

प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण त्रिवेदी ने कहा सरकार शिक्षको की समस्याए जल्द हल करे| नही तो शिक्षक सरकार को माफ़ नही करेंगे| उन्होंने यह भी कहा की पदाधिकारी सूची बनाए जो अधिकारी उत्पीडन कर रहा है चुनाव बाद उसे देखेंगे| जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा जल्द ही मंडलीय सम्मेलन किया जायेगा | बैठक में इटावा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिवेदी, औरया जिलाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी, कन्नौज जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय, पीआर कश्यप, नरेन्द्र पाल, राहुल कुमार, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]