सरकार बैंकों के विलय के बहाने कर रही आत्मघाती हमला

0
165

फर्रुखाबाद: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे| बैक कर्मियों नें बैंक केबाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखीं|
आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन व बैंक इम्पलाइज फेडरेशन आफ इंडिया के संयुक्त आवाहन पर जिले में इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक, सेन्ट्रल बैंक, सिंडीकेंट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, विजया बैंक, आदि बैंको नें अपना काम काज ठप रखकर हड़ताल कर प्रदर्शन
किया| हड़ताल से लगभग 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ|
जिला मंत्री केदार शाह नें कहा कि बैंको  विलय आत्मघाती हमला है| हमारे देश में सभी को बैंकिंग सुबिधा उपलब्ध नही है| दूसरी तरफ सरकार बैंको का विलय कर रही है| सरकार विलय के बहाने बैंकों का निजीकरण करना चाहती है| इस दौरान रमाकान्त, प्रतीक मिश्रा, मयंक गुप्ता, उमेश कुमार दीक्षित, विनोद कुमार वर्मा, प्रतीक मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]