‘सरकार बनी तो रेप पीड़िता को मिलेगी सरकारी नौकरी’

0
83

उत्तर प्रदेश में सत्ता की लड़ाई जीतने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने महिला कार्ड खेल दिया है। सिद्धार्थनगर में चुनावी पिटारा खोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो बलात्कार की शिकार लड़की को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

[adrotate banner="3"]

मुलायम सिंह ने कहा कि बालात्कारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुलायम ने कहा कि सरकार में आने पर उनकी पार्टी हर जरूरतमंद महिला को दो साड़ी और एक कंबल भी मुफ्त में देगी। इस वादे से मुलायम सिंह ने दिखाना चाहा है कि वो महिलाओं के प्रति होने वाले क्राइम पर खासे गंभीर हैं। वो महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुलायम ने इससे ये सूचना देने की कोशिश की है कि आगे उनकी सरकार बनती है तो सूबे में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। गुंडा तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं के अंदर होनेवाले डर को उन्होंने खत्म करने की कोशिश की है।

[adrotate banner="2"]