सरकार बनाने पर ‘आप’ में असमंजस बरकरार

0
107

Arvind-Kejriwal Election Symbolनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में इस वक्त भी दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर असमंजस कायम है। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में दिल्ली में सरकार बनाने पर कोई फैसला नहीं हुआ।

[adrotate banner="3"]

बैठक के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि विधायकों की बैठक होगी उस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी यानी आम आदमी पार्टी के भीतर सरकार बनाने को लेकर अभी भी असमंजस जस का तस है।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]
इससे पहले कल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के सभी 18 मुद्दों पर समर्थन का ऐलान कर दिया। वहीं उपराज्यपाल नजीब जंग ने केंद्र सरकार को दिल्ली विधानसभा निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रस्ताव भेज दिया है।

[adrotate banner="2"]