फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वायदे किए। भाजपा का एक ही एजेंडा है कि जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटा जाए। विधान सभा चुनाव में भाजपा को जमीन में दफनाने के बाद ही दम लूँगा| उन्होंने कहा की सरकार जातीय जनगणना करनें से बच रही है| जब जानवरों की गणना हो सकती है तो फिर आदमी की क्यों नही हो सकती| हमारी सरकार आई तो प्रदेश की जनता के लिए पांच साल तक बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी| उन्होंने पीएम मोदी पर निशान साधते हुए कहा कि देश में यदि सबसे जादा झूठ बोलने वाला व्यक्ति है तो वह मोदी है| उन्होंने नारा दिया था का देश नही बिकनें दूंगा लेकिन रेलवे ,एलआईसी,बीएसएनएल बैंके बेंच दी| भाजपा जातीय जनगणना नही कराना चाहती लेकिन जिस दिन अखिलेश यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे उस दिन 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करायी जायेगी| जब तक जातिवाद जनगणना नही करायी जायेगी तब तक विकास नही होगा| हम चाहते है की देश एक है तो शिक्षा एक सी क्यों नही है| अमीर का बेटा का से कंप्यूटर और गरीब का बेटा क से कबूतर नही पड़ेगा| सपा सरकार आनें पर एक समान शिक्षा को मंजूरी दी जायेगी|
संचालन मंदीप यादव ने किया| पूर्व मंत्री के पूर्व अरविन्द राजभर, सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, सुबोध यादव, जितेन्द्र यादव, महेंद्र कटियार, युनूस अंसारी, अरशद जमाल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष सुहेल देव संजेश कश्यप, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार कश्यप, करन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम चंद कश्यप, भोला यादव आदि रहे|
सरकार आनें पर एकल शिक्षा प्रणाली होगी लागू: राजभर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


