सरकारी वकील को धमकी देने में दो फंसे

0
151

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने आजीवन कारवास की सजा होने पर अपील में जमानत पर छूट कर आए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दोनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
याकूतगंज निवासी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह राजपूज ने नवदिया निवासी सुबोध चंद्र अवस्थी व उसके साथी बलराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि दोनों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा चल रहा था। जिसमें पैरवी कर दोनों को आजीवन कारावास की सजा कराई थी। इससे दोनों उससे रंजिश मानने लगे। सजा के आदेश पर उच्च न्यायालय में अपील पर जमानत मिलने पर दोनों जेल से छूट कर बाहर आए। दोनों ने न्यायालय में आकर उसको देख लेने की धमकी दी थी। इससे दोनों से उनको जान का खतरा बना हुआ है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]