सरकारी भूमि पर फसल बोनें के मामले में सात पर एफआईआर

0
117

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सरकारी लगभग 300 बीघा भूमि पर जुताई कर फसल बोनें के मामले में रविवार रात राजेपुर थाना पुलिस नें सात ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
घटना के सम्बन्ध में क्षेत्र कंचनपुर-सबलपुर के लेखपाल रामबाबू नें 25 हेक्टेयर खाली पड़ी बंजर भूमि पर गाँव आशा की मडैया निवासी रामबरन, राजेन्द्र, रामचंद, महाराम, फकीरे लाल, सियाराम का लड़का राजेन्द्र व राधेश्याम के खिलाफ तहरीर दी कि आरोपियों नें उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाबजूद 17 दिसंबर को जुताई कर दी और फसल बो दी है| थाना पुलिस ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में उक्त सातों लोगों के खिलाफ लोक सम्पत्ति छति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| विवेचना दिनेश चन्द्रा को सौंपी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]