सरकारी भूमि पर अम्बेडकर प्रतिमा लगाने में प्रधान सहित 21 फंसे

0
669

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सरकारी भूमि पर डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करनें के मामले में पुलिस नें प्रधान सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है | पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
थाना जहानगंज के ग्राम रठौरा मोहद्दीनपुर में बीते दिन ग्राम समाज की भूमि पर डा.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया| जिसके बाद जिला प्रशासन को जानकारी होनें पर एसडीएम सदर रजनीकान्त, तहरीलदार श्रद्धा पाण्डेय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पंहुची| पुलिस बल की मौजूदगी में अम्बेडकर की प्रतिमा को हटा दिया गया| मामले में पुलिस और राजस्व टीम से विवाद भी हुआ था| मामले में लेखपाल धीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर प्रधान रामकुमार के साथ ही 20 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, लोक सेवक को सरकारी कार्य करनें से रोकना आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच में जुटी है|


[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]