लखनऊ:समाजवादी पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति आज होने जा रही है। इसके लिए सर्दी के बावजूद प्रदेश सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की आमदरफ्त शुरू हो गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा होगी। इसके अलावा सात फरवरी से आरंभ होने वाले विशेष अभियान को गति देने के चर्चा होनी है। प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में आज होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा लगभग सौ सदस्य शामिल होने हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

