समाजवादी पार्टी का जनाधार खिसकते देख बौखला रहे अखिलेश:शिवपाल

0
134

इटावा:समाजवादी पार्टी से किनारा करने के बाद समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने निर्वाचन आयोग में अपनी नई पार्टी का पंजीकरण कराया है। इनकी पार्टी का पंजीकरण प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नाम से हो गया है। अब शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में अपनी जिला इकाइयों का गठन भी शुरू कर दिया है।
इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने आज सेक्युलर मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सपा अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की बी पार्टी बताने पर शिवपाल ने कहा कि वह खिसियाहट में बौखलाए हुए हैं। उनका तो जनाधार खिसक रहा है, सभी वर्ग के लोग हमारे साथ है। शिवपाल सिंह यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा नेता जी मुलायम सिंह यादव को पहले कोई नहीं पूछ रहा था। अब तो उन्हें सम्मान मिलने लगा है।
शिवपाल ने इस दौरान अमर सिंह और आजम खान पर टिप्पणी करने से मना किया। उन्होंने कहा कि वह लोग स्वतंत्र है, हमारी सीधी लड़ाई तो भाजपा से है। भाजपा से बड़ी-बड़ी मदद मिलने पर शिवपाल ने कहा कि कहा कि अभी तक भाजपा ने कोई मदद नहीं की है।
प्रदेश में तो सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही भाजपा से लड़ रहा है इसलिए हम पर इस तरह का आरोप लग रहा है। भविष्य में महागठबंधन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास ऑफर आता है तो इस पर हम जरूर विचार करेंगे।दशहरा के दिन आज पार्टी के ऑफिस का उद्घाटन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन आज कार्यालय के शुभारंभ किया है। हम सभी साथियों को बुराई से लडऩा है। शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है पार्टी का नया नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) होगा। अगले लोकसभा चुनाव में बगैर हमारे केंद्र में कोई सरकार नहीं बन पाएगी। 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी हर आदमी को न्याय दिलाया जाएगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]