समर्थकों ने मनाया मोदी के बर्थडे का जोरदार जश्न

0
122

Narendra Modiनई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ता और मोदी समर्थक खास तरीके से मना रहे हैं। इस मौके पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सुबह से ही मोदी को जन्मदिन की बधाइयों का तांता लग गया। इस मौके पर आज से बीजेपी दिल्ली चुनाव के लिए अभियान भी शुरू कर रही है।

[adrotate banner="3"]

आज अपने जन्मदिन पर मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उन्हें गीता भेंट की। मां से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि 17 सितंबर को हमारा देश विश्वकर्मा जयंती मनाता है। भगवान विश्वकर्म छोटे-छोटे कार्मिकों के देवता है। आज का दिन श्रम को महत्व देने का है। 17 सितंबर को हैदराबाद को निज़ाम से मुक्त कराया था। हैदराबाद का दिवस एक प्रकार से आज़ादी का दिवस था।

मोदी ने कहा सबने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है, जन साधारण का आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे, जनता का आशीर्वाद बना रहे। मां का आशीर्वाद जीवन का आशीर्वाद होता है, इससे बढ़कर कुछ नहीं होता।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इस मौके पर मोदी के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके समर्थकों ने खास तैयारियां की है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी दिल्ली में अपना चुनावी अभियान शुरू कर रही है। आज तालकटोरा स्टेडियम में कार्यकर्ताओं की रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा शामिल होंगे।

धूमधाम से मनाया जन्मदिन

17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी का जन्मदिन देश भर में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पटना सिटी में भी मोदी के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। जोश ऐसा था कि बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव के कपड़े पटाखा छोड़ने के दौरान जल गए। वहीं जम्मू में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इन्होंने एक-दूसरे को केक खिलाकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

उधर, मुंबई में भी मोदी का जन्मदिन जोर-शोर से मनाया गया। नरेंद्र मोदी के 63वें जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु के लिए सैंकड़ों मुसलमान ऐतिहासिक मखदूम शाह बाबा दरगाह यानी माहिम दरगाह पर दुआ मांगेंगे। गुजरात के जामनगर में मोदी की तस्वीरों वाले खास पेड़े बनाए गए। तस्वीर के अलावा पेड़े में मोदी के पीएम बनने की कामना भी की गई है।

बीजेपी की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद मोदी आज पहला जन्मदिन मना रहे हैं। मोदी का ये चौसठवां जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 सितंबर को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

[adrotate banner="2"]