फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) रविवार को अहले सुबह मंडी सब्जी लेनें जा रहे सब्जी व्यापारी के साथ बाइकर्स गैंग के सदस्यों नें तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया| सब्जी विक्रेता नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी श्याम सुंदर उर्फ सांवलिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य है| वह नवाबगंज-मोहम्मदाबाद चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाता है| सुबह 4 बजे श्यामसुंदर अपनी मोपेड से मंडी जा रहा था, ग्राम हुसैनपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास सामने से बुलेट बाइक सवार 3 लोगों ने श्याम सुंदर की मोपेड के सामने गाड़ी कर दी| जिससे उसे अपनी बाइक रोकनी पड़ी| तभी पीछे से अपाचे सवार तीन और बदमाश पहुंच गए उन्होंने तमंचा निकालकर श्याम सुंदर के पेट पर रख दिया श्यामसुंदरने जेब में पड़े 7170 रूपये बदमाशों को सौंप दिये| बदमाश गाड़ी लेकर फर्रुखाबाद की तरफ भाग गये और उसकी मोपेड की चाबी भी ले गए साथ में मोबाइल भी लूट ले गए। श्याम सुंदर ने पड़ोसी गांव सिर मोरा बांगर पहुंचकर अपने जानकार को घटना की जानकारी दी| सुबह श्याम सुंदर ने थाना पुलिस को अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की|
सब्जी विक्रेता से तमंचे के बल पर नकदी लूटी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


