सबारियों से भरे संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्राली को टीएसआई ने पकड़ा

0
116

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संदिग्ध ट्रैक्टर को जाँच के दौरान टीएसआई नें पकड़ लिया| फिलहाल उसे पुलिस के सुपुर्द करके पड़ताल की जा रही है| चालक भी पुलिस की हिरासत में हैं |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कटरी धर्मपुर निवासी चालक सुनील कुमार अपने गाँव के ही राहुल कुमार की पुत्री के अन्नप्राशन संस्कार में बढपुर शीतला देवी मंदिर में ट्रैक्टर से आया था| ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 35 से 40 सबारियां बैठी थी| बढ़पुर में यातायात प्रभारी रजनेश कुमार नें ट्रैक्टर पर सबारियां देखकर रोंक लिया और चालक से कागजात मांगे| चालक नें कागजात दिखाये तो कागजात मथुरा निवासी राजकुमार मीणा के नाम के निकले| जब टीएसआई नें जांच की तो ट्रैक्टर के नंबर से कागजात मनोज कुमार मीणा के नाम पर निकले| शक होनें पर टीएसआई नें चालक को हिरासत में लेकर फिलहाल पुलिस के सुपुर्द कर दिय| चालक नें पुलिस को बताया की उसके भाई अनिल नें ट्रैक्टर मथुरा से 2.5 लाख रूपये में मथुरा से खरीदा था| यातायात प्रभारी रजनेश कुमार नें बताया की ट्रैक्टर के कागजात ठीक ना होनें पर उसे खड़ा करा दिया गया है| ट्रैक्टर चालक से पुलिस पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]