सबसे बड़ी सदस्यता वाली पार्टी बनेगी भाजपा: बालचंद

0
92

BAAL CHANDRफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद मिश्रा ने कहा है की जल्द ही भाजपा सर्वाधिक सदस्यता वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी| इसके लिये भाजपा कार्यकर्ता जीजान से लगे हुये है|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के निवास पर हुई पत्रकार वार्ता में बोलते हुये श्री मिश्रा ने कहा है की जनपद में अभी केबल 22 हजार की नये सदस्य बन सके है| 21 दिसम्बर तक एक लाख के लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा| सपा सुप्रीमो की बहू के भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा अभी कुछ कहा नही जा सकता लेकिन परिणाम सकारात्मक आयेगे| उन्होंने यह भी कहा है की आने वाले चुनाव में प्रदेश की सपा सरकार के अधिकतर नेता भाजपा में शामिल होगे| क्योंकि आने वाले समय में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार हो बनेगी|

उन्होंने बताया की सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिये कार्यकर्ताओ को लगातार कहा जा रहा है| सभी वरिष्ठ नेता प्रवास भी कर रहे है| भाजपा पुरे प्रदेश में अपना निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य पूरा करेगी| इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, मिथिलेश अग्रवाल, क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]