सबको बिजली,सबको पानी ब्रह्मदत्त की यही निशानी

0
141

mejarफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्य तिथि पर नगर के मुख्य मार्ग पर मशाल जुलुस निकाला गया| जिसमे कार्यकर्ताओ ने सबको बिजली, सबको पानी ब्रह्मदत्त की यही निशानी के नारो ने नगर की गलियाँ गुज गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर के रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मन्दिर से एकत्रित होकर दर्जनों कार्यकर्ता नारेवाजी करते हुये हाथो में मशाल लिये मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पंहुचे| जिसके बाद चौक पर कुछ देर रुकने के बाद जुलूस भारतीय डिग्री कालेज में समाप्त हुआ| सभी ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के जीवन पर प्रकाश डाला|

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवांग रस्तोगी, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्वाज, शिवम् दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, संजय गर्ग, अजीत महाजन, हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा आदि मौजुद रहे|

[adrotate banner="2"]