सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर दी अध्यक्ष को हड़ताल की चेतावनी

0
95

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनरतले हुई सफाईकर्मचारियों की बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कहा कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होगी तो वह हड़ताल करने को मजबूर हो जायेंगे।

[adrotate banner="3"]

सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें जीपीएफ एकांउट की पासबुक उपलब्ध कराने, सफाई मजदूर संघ के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने, छठे वेतन आयोग का 80 प्रतिशत एरियर जीपीएफ एकाउंट में तत्काल डलवाने के अलावा अन्य मांगें रखीं। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर पालिका पार्क में बैठक कर निर्णय लिया कि अगर आने वाली दशहरा से पूर्व मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सफाईकर्मचारी 25 अक्टूबर को हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पालिका अध्यक्ष व जिला प्रशासन की होगी।

इस दौरान ओमप्रकाश, रमेशचन्द्र, कल्लू, अशोक, गीता, आशा, विमलेश, कल्लू, रवीन्द्र, रामतीरथ, दीपक कुमार, मोतीलाल, अमर सिंह, सुनील कुमार, रामफल, नंदकिशोर, रवीशंकर, अबधेश, मंजेश आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]