सप्ताह में एक दिन चौकी पर बैठ विवाद निपटाये लेखपाल

0
115

DM KOTVALIफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने शहर कोतवाली और थाना मऊदरवाजा के समाधान दिवस में जाकर जनता की समस्या सुनी| इसके के साथ उन्होंने लेखपालो को सख्त निर्देश दिये कि सप्ताह में एक बार सम्बन्धित चौकी पर बैठकर सम्बंधित मामलो को निपटाने का प्रयास करे|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली में पंहुचे जिलाधिकारी से पहले एएसपी अशोक अशोक कुमार जन समस्या सुनते मिले| डीएम ने नगर के लेखपाल हरमुंख सिंह, बढपुर इस्पेक्टर सिंह, पांचाल घाट के शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र की सम्बन्धित चौकी के साथ तालमेल बनाकर रखे| तथा सप्ताह में एक दिन चौकी में बैठकर राजस्व सम्बंधित समस्या जैसे अबैध कब्जा, पैमाइश के मामले में पुलिस का सहयोग लेकर निराकरण कराये|

डीएम इसके बाद थानाध्यक्ष मऊदरवाजा के समाधान दिवस में पंहुचे| यंहा से उन्होंने जाकर तहसील सदर के शव रजिस्ट्रार कार्यालय का भी निरिक्षण किया| इसके बाद उन्होंने एआरटीओ कार्यालय देखा| एआरटीओ गायब मिले| मौके पर एक बाबू और एक चपरासी मौजूद मिला|

[adrotate banner="2"]