सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये विधायक की पत्नी का भी आवेदन

0
174

panchayat-election फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी ने भी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर दिया| ये जानकारी सपा विधायक अजीत कठेरिया ने दी है|
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये सपा के जिला कार्यालय पर पूर्व में ज्ञानदेवी अपना आवेदन जमा कर चुकी है| सपा के विधायक अजीत कठेरिया ने जेएनआई को बताया कि उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलकर पहले ही अपनी पत्नी सगुण देवी का जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये आवेदन लखनऊ में दे दिया है| उन्होंने बताया कि जनपद के चारो विधायक एक राय होकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंहुचे और सहमती पत्र भी सगुण देवी के पक्ष में दे चुके है| विधायक अजीत की पत्नी सगुना देवी का आवेदन कर दिया गया है| अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सपा के पास दोआवेदन प्राप्त हो गये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]