सपा सुप्रीमो को पता है कि सपाई सचिन का प्रचार कर रहे है- सपा जिलाध्यक्ष

0
111

Chandrpal Singh Yadavफर्रुखाबाद: सचिन यादव का टिकट काटने से लेकर लोकसभा चुनाव के शंखनाद के बाद सपा और सचिन यादव के बीच एक दरार जरुर पद गई हो मगर स्थिति कुछ हाथी के दांत जैसी नजर आ रही है| वैसे तो राजनीति में न कोई किसी का दोस्त होता है और न ही दुश्मन लेकिन वफ़ादारी जरुर नजर आती है | सचिन का परिवार कई दशको से राजनीति कर रहा है | तो जाहिर है कि कुछ तो वफादार होगे ही, जो सचिन सिंह को भी उनके पिता की भाति राजनीति के बड़े मंच पर पहुचाना चाहते होगे | सचिन के पार्टी छोड़ने के बाद सपा के कुछ नेता प्रत्यक्ष रूप से उनके साथ आ गये और जो हिम्मत नही जुटा पाए वह परदे की पीछे से उनकी मदद में लग गये | सपा जिलाध्यक्षन से जब इस मसले पर पुछा गया तो उन्होंने साफ़ कह दिया कि ‘जो सपा नेता निर्दलीय प्रत्याशी की मदद में लगे है उनके बारे में सपा सुप्रीमो को भी जानकारी है”| सचिन यादव खुद यह बता चुके है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर कह दिया था कि वे चुनाव जरुर लड़ेंगे| सचिन के मुताबिक मुख्यमंत्री खुद चाहते थे कि वे (सचिन) ही प्रत्याशी रहे| सपा के प्रत्याशी के साथ भितरघात करने वालो के खिलाफ कार्यवाही भी किसी पर नहीं हो रही| अब इन सब बातो का मतलब क्या निकाला जाए?

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सचिन का टिकट कटने के बाद से पूरे सपा कमेटी की ओवर हालिंग की गयी | होर्डिग युद्ध में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार व महासचिव समीर यादव पर गाज गिरी | तो वही नगर अध्यक्ष महताव खान की कुर्सी जाते जाते बची | जो सपा नेता सचिन के साथ चुनाव प्रचार करा रहे है उनमे से जादातर ने सपा से त्यागपत्र नही दिया है यह कहना है सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव का |

सचिन की 29 मार्च मार्च को राजेन्द्र नगर में हुई जनसभा में मंच पर कई सपा नेता नजर आये थे| जिसको लेकर चर्चाये व कानाफूसी खूब हुई | वही 2 अप्रैल को सचिन ने जब सपा विधायक के कमालगंज में अपना कार्यालय खोला तो कई सपाई चेहरे नजर आये |

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव के अनुसार जो सपाई निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सिंह यादव का चुनाव प्रचार कर रहे है उनकी पूरी जानकारी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को है| उन्होंने खुद अपने जासूस जनपद में तैनात कर रखे है| जो उन्हें पल पल की खबर दे रहे है| जो सपाई पार्टी के खिलाफ काम कर रहे है उन्हें समझाया जायेगा| पार्टी आला कमान कार्यवाही क्यों नही कर रहा यह उन्हें नही मालूम|

[adrotate banner="2"]