सपा सांसद धर्मेद्र यादव की इंटरलॉक ईट फैक्ट्री का चालान

0
116

dharmandra_yadavलखनऊ: बिना नक्शा पास कराए बनीं बदायूं के सपा सांसद धर्मेद्र यादव की फैक्ट्री का चालान कर दिया गया। यह हिम्मत दिखाई अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के अफसरों ने। शिकंजा कसा तो सपा सांसद ने नक्शा दाखिल किया। बिना भू उपयोग बदलवाए नक्शा पास नहीं हो सकता था। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया। भू उपयोग परिवर्तन के सपा सांसद सहित 11 प्रस्तावों को फिलहाल कमिश्नर ने रोक दिया है।

[adrotate banner="3"]

जवां क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर गांव नगौला में सपा सांसद धर्मेद्र यादव की ईट बनाने वाली व्हाइट ब्रिक्स फैक्ट्री है। सूत्र बताते हैं कि फैक्ट्री पूरी तरह से नियमों की अनदेखी कर बनाई गई। नक्शा तक पास नहीं कराया गया। पिछले साल जून में एडीए ने चालान भी काटा। इसी के बाद फैक्ट्री को कानूनी तौर पर मजबूत करने की कवायद शुरू हुई। धर्मेद्र हरकत में आए। उन्होंने अपनी फैक्ट्री का नक्शा प्राधिकरण में दाखिल किया। प्राधिकरण ने यह कहते नक्शा पास नहीं किया कि भू उपयोग कृषि है।

सूत्रों के मुताबिक तहसील कोल क्षेत्र के ग्राम नगौला में 1.3814 हेक्टेयर भूमि का भू उपयोग कृषि से औद्योगिक में बदलवाने का आवेदन सपा सांसद ने इसी साल फरवरी में किया था। कानूनी तौर पर इसकी अनुमति बोर्ड की बैठक कराकर ही दी जा सकती है, इसलिए इसे रख लिया गया। मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में भू उपयोग परिवर्तन के 11 मामले रखे गए। इनमें धर्मेद्र यादव की फैक्ट्री का भी मामला था। कमिश्नर चंद्रकांत ने एडीए उपाध्यक्ष श्रीराम से इनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए फिलहाल रोकने के आदेश दे दिए। भू उपयोग परिवर्तन के मामले में तहसील स्तर से रिपोर्ट लगवाने को कहा। एडीए के उपाध्यक्ष श्रीराम का कहना है कि नियमानुसार काम होगा। बिना भू उपयोग परिवर्तन के इसका पास होना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें पत्र लिखकर जानकारी दी गई। उसके बाद उन्होंने भू उपयोग परिवर्तन के लिए आवेदन किया है।

[adrotate banner="2"]