सपा सरकार में अबैध कब्जा, बीजेपी सरकार में जाँच

0
175

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत के बाद आखिर समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान किये गये अबैध कब्जे की जाँच करने अफसर पंहुचे| उन्होंने भूमि की नाप करायी और शिकायत कर्ता को कार्यवाही का पूरा भरोसा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौर निवासी मनोज कुमार दुबे पुत्र भानु प्रकाश दुबे ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी खुद की भूमि पर सपा नेता राममूर्ति यादव निवासी पंचम नगला द्वारा वर्ष 2012 में अबैध कब्जा कर लिया गया था| जिसकी शिकायत मनोज कुमार दुबे ने कई जगह की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| इसके बाद सपा सरकार हटी और बीजेपी की सरकार आयी तो मनोज कुमार ने सीएम योगी से भूमि पर अबैध कब्जा करने की शिकायत की|
जिसके बाद कार्यवाही के लिये निर्देश दिये गये| शुक्रवार को एसडीएम रमेश यादव, तहसीलदार राजीव निगम, कानून-गो राजीव भदौरिया व तकरीबन एक दर्जन लेखपाल मौके पर जाँच करने पंहुचे| लेकिन आरोपी राममूर्ति यादव नही मिले| अधिकारीयों ने जाँच कर नाप करायी | राममूर्ति के ना मिलने से उन्हें कार्यालय में तलब किया गया है|
तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि शिकायत कर्ता को न्याय मिलेगा| कार्यवाही की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]