सपा सरकार में अफसर करा रहे गर्मी में सर्दी का एहसास| सुलगती गर्मी में बाट रहे कम्बल

0
122

Blanketलखनऊ: मुख्यमंत्री यूं ही खफा नहीं हैं। दरअसल अफसरों की कारगुजारियां ही कुछ ऐसी हैं जिससे लगातार सरकार की फजीहत जो हो रही है। अब बुंदेलखंड में ही लीजिए, जब पारा 48 डिग्री के पार हो रहा है, तब बाँदा में गरीबों को कंबल बांटने की तैयारी हो रही है।

[adrotate banner="3"]

हाड़ कंपाने वाली सर्दी से गरीबों को बचाने के लिए करीब एक साल पहले कंबल वितरण की योजना बनी थी। योजना के अंतर्गत बुंदेलखंड में बांदा समेत चारों जिलों में कंबलों का वितरण होना था, जिस समय योजना बनी तब गर्मी जाने और सर्दी आने को थी। योजना कागजों में चलती रही और सर्दी आकर दोबारा गर्मी आ गईं। अब जब पारा 48 डिग्री पार कर चुका है। तब पंचायती राज विभाग जून के शुरुआती सप्ताह में कंबल बांटने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए लाभार्थियों की सूची का मिलान हो रहा है।

[bannergarden id=”8″]
क्या थी योजना

कंबल-साड़ी वितरण योजना के अंतर्गत चारों जिलों के गरीबी रेखा के नीचे वाले कुल 1 लाख 27 हजार 46 लोगों को कंबल वितरित करने की योजना थी। यह कार्य पंचायतीराज विभाग द्वारा होना था। योजना में 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को लाभार्थियों के रूप में चिन्हित किया गया था।

[bannergarden id=”11″]
ये कार्य सभी जिलों में पंचायतीराज विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं जो जिलाधिकारियों के निर्देशन में हो रहे हैं। फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है। फिर भी लेटलतीफी का पता लगाया जाएगा।

[adrotate banner="2"]