लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के आज तीन वर्ष पूरा करने का विरोध कांग्रेसियों ने अनोखे ढंग से किया। आज गोरखपुर में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सरकार की विफलता का जश्न मनाया। इन लोगों ने पार्क में बैठी कुछ भैसों को सरकार के तीन वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में केक खिलाया।
[adrotate banner="3"]
गोरखपुर के प्रेम चंद पार्क में आज कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अखिलेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भैंस को केक खिलाकर अपना विरोध जताया। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बाताया। बेतियाहाता में प्रेमचंद पार्क के पास जिला महासचिव अनवर खान के नेतृत्व में भैंस को केक खिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
[adrotate banner="2"]


