सपा सम्मेलन की तैयारी बैठक में बनायी मिशन 2014 की रणनीति

0
101

कमालगंज (फर्रुखाबाद): मिशन 2014 के तहत 21 जुलाई को होने वाले समाजवादी पार्टी के सम्मेलन के लिए समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।

[adrotate banner="3"]

बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में समाजवादी पार्टी के विधायक जमालुद्दीन के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी व राशिद जमाल सिद्दीकी ने अपने शुभचिंतकों व समर्थकों के साथ बैठकर 21 जुलाई को होने वाले सम्मेलन के लिए समीक्षा की। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक श्वर में संकल्प लिया।
बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में ही किया जायेगा। जिसमें मिशन 2014 को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जायेगी व कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया जायेगा। प्रोग्राम की अध्यक्षता विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी करेंगे। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गये पर्यवेक्षक विधायक शैलेन्द्र सिंह यादव निवासी जौनपुर भी आ रहे हैं। संयोजक सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी को बनाया गया है।
बैठक में सपा नेता शिराजुल आफाक, अताहउल्लाह, निहाल, बारिश हयात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्लारक्खा, शकील प्रधान, सपा नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष जयप्रकाश हलवाई, प्रमोद यादव प्रधान, दिलशाद प्रधान, वीआईपी, इरफान, शकील आदि भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]