सपा व कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुए ‘केशव’

0
111

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान ‘9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण’ की जनसभा को सम्बोधित करनें आये यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विरोधी सपा व बसपा पर जमकर बरसे| उन्होंने कहा की सभी विरोध मिलकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोंकना चाहते हैं| लेकिन इस बार पहले से अधिक कमल खिलेगा और मोदी तीसरी बार पीएम बननें जा रहें है| झमाझम बारिश में उनका भाषण हुआ|
शहर के सातनपुर आलू मंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करनें पंहुचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद नें कहा कि सांसद मुकेश राजपूत नें जिले में काफी विकास कार्य कार्यकराया है| सांसद के विकास पर उन्होंने कहा कि अभी तो यह झांकी है-पूरी पिक्चर बांकी है| उन्होनें कहा की 2014 में जनता नें सपाईयों से जनता नें लड़ाई लड उसे पंचर कर दिया| अब 2024 में भी जनता मोदी को ही पीएम बनाने का मन बना चुकी चुकी है| मूसलाधार बारिश के बाद विपरित हालात में भी जनसभा में भीड़ उमड़ी यह इस बात का प्रमाण है कि जनता क्या चाहती है| उन्होंने कहा की इस बार बीजेपी यूपी की सभी 80 लोक सभा सीटें जीतनें जा रही है| वहीं देश में 350 सीटें लोकसभा की बीजेपी जीतेंगी|
उन्होंने महागठबंधन कर रहे विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन करनें वाले अपने दलों की गिनती तो कर लेंगे लेकिन बीजेपी के वोटों की गिनती नही कर पायेंगे| सारे विरोधी मिलकर मोदी को पीएम बनने से रोंकना चाहते हैं| पूरे देश में कमल खिल रहा है| पीएम मोदी नें गरीब के घर में बिजली, गैस , आवास दिये| जिससे आम जनता को सम्मान मिला है|
बूथ पर ध्यान दें कार्यकर्ता
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें मंच से कहा कि आगामी 2024 का लोकसंभा चुनाव सिर पर है| जिसको जितनें के लिये सभी पार्टी के लोगों को लगना होगा| चुनाव सरकार नही लड़ती बल्कि चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है और सरकार बनाता हैं| लिहाजा सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत रखें |
लोक सभा चुनाव में रायबरेली की सीट भी हारेगी कांग्रेस
उन्होंने मंच से कांग्रेस पर हमला बोला| उन्होंने कहा की पिछले चुनाव में कांग्रेस के पास केबल राय बरेली की सीट की बची थी लेकिन इस बार के लोक सभाचुनाव में वह सीट भी बीजेपी के खाते में जानें वाली है|
अखिलेश नें सत्ता में दलितों का किया दमन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें सपा सुप्रीमों व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी जुबानी तीर चलाये| उन्होंने कहा कि जब अखिलेश सीएम थे तो उन्होंने दलितों का दमन किया| इसके साथ ही उन्होंने केबल तुष्टीकरण की राजनीति की| गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया| लेकिन योगी सरकार नें गुंडागर्दी को समाप्त किया है|
कमल पर बैठकर आती लक्ष्मी
उन्होंने विरोधियों पर हमला बोला और कहा कि लक्ष्मी जी कमल पर ही बैठकर आतीं है| लेकिन साइकिल, हाथी या पंजे पर बैठकर नहीं आतीं | जिस जिस को अपने घर में लक्ष्मी को लाना है वह कमल पर ध्यान दें|
कार्यक्रम की समाप्ति पर पंहुचे कैबिनेट मंत्री
जनपद के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्यय सातनपुर आलू मंडी पर बीजेपी के कार्यक्रम में अंत में पंहुचे| जिसके चलते डिप्टी सीएम के उद्वोधन के बाद उनका भाषण कराया| लेकिन तब तक भीड़ आधे से अधिक जा चुकी थी|
बारिश में भीगते रहे लोग
दरअसल जनसभा का आयोजन आलू मंडी के टीन सेड में किया गया था| लिहाजा भीड़ अधिक होंने से टीन सेड के बाहर लोग खड़े थे जो बारिश में भीगते हुए भाषण सुनते रहे|
इस दौरान हिमांचल प्रदेश के विधायक इंद्रर सिंह गाँधी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सांसद मुकेश राजपूत,रजनी सरीन, विधायक डॉ. सुरभि गंगवार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, दिनेश कटियार,डॉ, प्रभात अवस्थी, अभिषेक त्रिवेदी, धीरेन्द्र वर्मा, अभिषेक बाथम, भास्कर दत्त द्विवेदी,आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]