सपा विधायक पर दर्ज हुआ मुकदमा

0
162

फर्रुखाबाद: सपा के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।

[adrotate banner="3"]

विकासखण्ड मोहम्मदाबाद के खण्ड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने ग्राम ज्यौंता निवासी रघुनाथ यादव के मकान के निकट आचार संहिता के बाद विधायक निधि से हैन्डपम्प लगवाया। शिकायत मिलने पर सहायक विकास अधिकारी विमला देवी ने बीते दिन यूपी एग्रो का हैन्डपम्प लगा देखा था।

इसी मामले में आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। बीते 8 जनवरी को कोतवाली के दरोगा शीलेश गौतम ने भी ज्यौंता में छापा मारकर रणजीत जाटव के घर हैन्डपम्प की बोरिंग होती पकड़ी थी। जिसके बाद उनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

[adrotate banner="2"]