सपा राम की विरोधी तो पूरे राष्ट्र की विरोधी: मुकेश राजपूत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) भाजपा सांसद मुकेश राजपूत समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे, उन्होंने नाम लिये बिना की स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी करार हमला बोला| सांसद नें कहा कि सपा राम का विरोध करती है, राम का विरोध करने वाली सपा राष्ट्र की विरोधी है|
शहर के ठंडी सड़क स्थित आवास पर सांसद नें पत्रकारों से वार्ता के दौरान विरोधियों पर हमला बोला” उन्होंनें स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिये बिना कहा कि कुछ लोग ब्राह्मणों का विरोध करते हैं, वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के आगे ब्राह्मणों व बुद्धि जीवियों का विरोध करते हैं| जबकि हकीकत यह है कि पार्टी के लिए दलित, ब्राह्मण,पिछड़ा सभी का सहयोग चाहिए होता है| आज पीएम मोदी सबका साथ व सबका विकास के मंत्र पर चल रहें है लिहाजा इसी लिए देश में बीजेपी के तीसरी बार सरकार बनी|
उन्होंने कहा सपा राम का विरोध करती है, राम का विरोध करने वाला राष्ट्र का विरोध करता है| राम का विरोध करनें वाली सपा समाप्त होनें जा रही है| उन्होंने कहा रावण नें श्री राम का विरोध किया व कंस नें भगवान श्री कृष्ण का विरोध किया दोनों का परिणाम जग जाहिर है| उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव सैफई में नांच गाना कराते थे, लेकिन सीएम योगी अयोध्या में दीपावली पर 28 लाख दीपक जलानें का रिकार्ड कायम कर रहें है|
पूरा बिहार होगा राममय
उन्होंने बिहार में होनें जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर कहा कि सीता जी बिहार की थी, लिहाजा पूरा बिहार राममय होगा| उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव नें अपनी सरकारों में गुंडों माफियाओं को संरक्षण दिया| जबसे नीतीश कुमार की सरकार आयी तब से माफियाओं पर शिकंजा कसा गया| |
सतर्क रहकर बनाएं दीपावली
सांसद मुकेश राजपूत नें सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग दीपावली सतर्क होकर मनायें|