कार की टक्कर से रिटायर्ड अध्यापक की मौत, राहगीर घायल

0
532

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)इटावा-बरेली हाई-वे पर सकवाई के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक परमेश्वर दयाल उर्फ बजरंगी बाबा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह अखबार लेने के लिए अपनी दुकान से निकले थे।
बेवर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल परमेश्वर दयाल को परिजन पहले निजी अस्पताल और बाद में इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे।उनकी मौत हो गई।मौके पर कार रोकने की कोशिश कर रहे अनिल भास्कर पुत्र अजय पाल सिंह निवासी मुरस कन्हैया पर को भी कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी सुमन देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पंहुचे, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]