सपा में लोकसभा प्रत्याशी हेतु सचिन, सतीश सहित 7 का आवेदन

0
213

फर्रुखाबाद: 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से राजनीतिक धुरंधरों ने अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए अंदर ही अंदर गोटें बिछाना शुरू कर दी हैं| वही सपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 7 लोगों ने अपना आवेदन दाखिल किया है| अब देखना यह होगा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी का ताज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव किसके सर पर सजाते है|
समाजवादी पार्टी में कई बार सांसद रहे चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित 7 बार अमृतपुर विधानसभा से विधायक रहे नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र वा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव,मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव,उनके भाई डॉक्टर अनार सिंह यादव,बसपा छोड़कर सपा में आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार,राजेपुर ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव ने लोकसभा के लिए पार्टी में आवेदन किया है| पार्टी के जिला महासचिव मंदीप यादव का कहना है कि सभी सातों लोगों के अदेय प्रमाण पत्र पार्टी कार्यालय ने पूर्व में ही दे दिये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]