सपा में लोकसभा टिकेट का सर्वे- पर्यवेक्षक को झाँपे में लेने के हुई तमाम कोशिशे

0
119

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी में लोकसभा का टिकेट लेना नारियल के पेड़ से नारियल तोड़ लेने से कम नहीं है| वो भी तब जब उसकी सरकार प्रदेश में हो| फर्रुखाबाद में 19 टिकेट के दावेदारों का वजन तौलने आये जालौन के विधायक शैलेन्द्र सिंह ललई को तीन दिन तीस तस्वीरे देखने को मिली| चाटुकारिता पूर्वक नेतागिरी और पटने पटाने के तौर तरीको से भी पर्यवेक्षक दो चार हुए| जालौन के लिए फर्रुखाबाद से बहुत कुछ ले गए| जो कुछ भी हुआ उसे क्रमवार देखिये-
1- सचिन यादव ने बढ़पुर और राजेपुर के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पेश किये| पर्यवेक्षक ने उनका हाल चाल पुछा और पार्टी से सम्बन्धित सवाल तो पोल खुल गयी| पर्यवेक्षक बोले ये तो पार्टी कार्यकर्ता हैं नहीं| बाहरी भीड़ है| पर्यवेक्षक केवल पार्टी कार्यकर्ताओ का मन जानने आये थे उनके सामने ठेकेदार, समर्थक, ड्राइवर, लेबर सब पेश कर दिए गए|
2- नगर के पूर्व अध्यक्ष रहे सरल दुबे ने घर पर खाना खाने के लिए आमंत्रित किया था| देर रात ये आमंत्रण स्वीकार भी कर लिया गया था| मगर खबर है कि उर्मिला राजपूत के कुछ समर्थको ने पर्यवेक्षक तक बात पते की पंहुचा दी| बात ये थी कि नगर में व्यापारी नेता का चोला ओढ़े हर राजनैतिक नेता और मंत्री के साथ फोटो खिचाने के शौक़ीन रोहित गोयल की एक टोली सरल दुबे पर पर्यवेक्षक से मुलाकात कर सचिन की टिकेट के लिए चिरौरी करने वाली थी| पर्यवेक्षक ने दिन में फैसला बदल दिया| खाने के लिए किसी के घर जाने की बजाय खाना होटल से माँगा कर गेस्ट हाउस में खाने की इच्छा जाहिर कर दी|
3- दो कार्यकर्ता गेस्ट हाउस में पर्यवेक्षक के सामने ही गली गलौच करने लगे| एक कार्यकर्ता युवराज के सरथं का पत्र लाया था जिसे देख एक अन्य कार्यकर्ता चन्नू यादव ने आड़े हाथो लिया और जमकर देख लेने की बात अशील गली गलौच के साथ हो गयी|
4- अरशद और सचिन ने शक्ति प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर जलसे किये| अन्य किसी ने ये सहस नहीं जुटा पाया|
5- शाहजहांपुर से चलकर अपनी टिकेट की दावेदारी करने आई राममूर्ति वर्मा की पुत्रवधू अर्चा वर्मा ने पर्यवेक्षक से अनंत होटल में आकर मुलाकात करने का प्रस्ताव रखा मगर पर्यवेक्षक ने ख़ारिज कर दिया| दरअसल अर्चना वर्मा ने अनत होटल में लोधी समाज के लोग इक्कट्ठे किये थे जो लोधी समाज की संख्या दिखाकर टिकेट की दावेदारी अकर्ण चाहती है|
6- हर ब्लाक में समर्थको की मीटिंग हुई| समाचार पत्रों में युवराजो की दावेदारी के लिए मांग हुई| समाचार पत्रों में खबरे अधिक से अधिक छपा लेने की भी खूब हुई कवायद|

[adrotate banner="3"]

पर्यवेक्षक अब अलीगंज के लिए रवाना हुए वहां सुबोध यादव टिकेट के दावेदार है|

[adrotate banner="2"]