सपा मंडलवार करेगी व्लाक प्रमुख के दावेदारों का अनुमोदन

0
197

spaaफर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्र जारी कर कहा है की आने वाले 19 जनवरी से 27 जनवरी तक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में व्लाक प्रमुखों के दावेदरो का अनुमोदन किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया की पार्टी से व्लाक प्रमुखों के पद के दावेदारों के आवेदन जमा हो चुके है| 19 जनवरी से 27 जनवरी तक पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में मंडलवार विकास खंडो की समीक्षा करते हुये एक एक प्रत्याशी का अनुमोदन प्रदान किया जायेगा|
उन्होंने बताया की इस सम्बन्ध में जनपद के सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष, महासचिव, विधायक, वर्ष 2012 के चुनाव में प्रत्याशी व समस्त विकास खंडो के व्लाक प्रमुख पद के लिये आवेदन कर्ता बैठक में भाग लेगे| जनपद के नेताओ को 27 जनवरी को बैठक में आने के निर्देश दिये गये है|

[adrotate banner="2"]