सपा प्रत्याशी शमा के लिये गुरु दक्षिणा में मांगे वोट

0
174

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) समाजवादी वादी पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शमा बेगम के समर्थन में आयोजित पार्टी की एक जनसभा में मौके पर मौजूद सपा नेताओ ने प्रत्याशी के लिये गुरु दक्षिणा में वोट मांगे| वही केंद्र व यूपी सरकार पर जमकर जुबानी हमले हुये|कस्बे के एक शिक्षा सदन में आयोजित नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शमा के समर्थन में सपा नेताओ का जमाबडा रहा| प्रत्याशी पति ज्याउद्दीन ने कहा कि शमा शिक्षक पद से सेवानिवृत हुई है| उन्होंने जीवन भर लोगो को शिक्षा का उपहार दिया है| लेकिन वह सभी के पास समय आ गया है कि उसको गुरु दक्षिणा देने का| उन्होंने अपनी की सभी उन्हें गुरु दक्षिणा के रूप में वोट का उपहार दे| ताकि वह भविष्य में भी जनता की सेवा कर सके|

[adrotate banner="3"]

सपा नेता अनस सिद्दीकी ने कहा की हम सभी को हिन्दू-मुस्लिम की दीवार तोड़कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में खड़ा होना चाहिए| समाज अब पढ़ लिख गया है उसे पता है किस प्रत्याशी को कुर्सी देनी है और किसे पैदल करना है| वह सपा प्रत्याशी की जनसभा में आयी भीड़ को देखकर बोले की भीड़ ने आज ही शमा बेगम की आधी से अधिक जीत पक्की कर दी|

राजेपुर व्लाक प्रमुख सुबोध यादव ने पूर्व चेयरमैंन राजबेटी शंखबार के विषय में बिना नाम लिये कहा की जब पूर्व चेयरमैंन के पति सुरक्षित नही है तो फिर वह जनता को क्या सुरखित रखेगे| वही केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर बखिया उधेडी| जनसभा में भीड़ देख प्रत्याशीशमा बेगम गदगद दिखी|

[adrotate banner="2"]