सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष जब हुए आमने सामने

0
107

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी में इस समय चल रहे होर्डिंग युद्ध से कौन परिचित नहीं, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। शुक्रवार देर शाम पूर्व जिलाध्यक्ष अपने कुछ सिपेहसहलारों के साथ पुलिस कप्तान से मिलने पहुंचे तो उसी दौरान सपा प्रत्याशी भी पहुंच गये। फिर तो नजारा देखने लायक था।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

rameswar- singh- yadav- rajkumar singh rathaurपूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय में अपने कुछ साथियों के साथ गये थे। चर्चा है कि उन्होंने होर्डिंग विवाद में हुई एफआईआर पर संतोषजनक कार्यवाही न होने के विषय में पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। वार्ता के बाद जब पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राठौर एसपी कैम्प कार्यालय से बाहर निकले तो उसी दौरान अपने किसी काम से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव भी पहुंच गये।
रामेश्वर सिंह यादव को आया देख पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ गये उनके कुछ सिपेहसहलार दगा दे गये। जिसमें रजत क्रांतिकारी ने छूटते ही कह दिया कि वह होर्डिंग विवाद के समय घटना स्थल पर नहीं थे। इस बात को वह लिखित रूप में भी दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वह मुकदमें में अहम गवाह बताये गये हैं। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने जेएनआई को फोन पर बताया कि वह पुलिस अधीक्षक से मिलने गये थे, लेकिन मुकदमें और उससे सम्बंधित कोई भी चर्चा नहीं की।

[adrotate banner="2"]