सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन मजबूती पर बल

0
119

FARRUKHABAD : समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव हेतु जो बूथ कमेटिया घोषित हो रही हैं उनको बनवाने में अपने अपने क्षेत्र में सहयोग करें तथा मतदाता सूची के पुर्निरीक्षण में अपना योगदान करें।

[adrotate banner="3"]

sapa[bannergarden id=”8″]

उन्होंने कहा कि शमसाबाद, कमालगंज, कायमगंज में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष के पद पर शीघ्र ही मनोनयन की घोषणा की जायेगी। शिक्षक सभा के सचिव श्याम प्रकाश सिंह ने सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की और उसे दूर किये जाने पर बल दिया। सैनिक प्रकोष्ठ के महासचिव जागीर सिंह शाक्य ने जनता तक प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचाने की बात कही।

[bannergarden id=”11″]

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दफेदार ने भी सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामसिंह राठौर, विश्राम सिंह यादव, नन्हें लाल शर्मा, महेन्द्र पाल शर्मा, अजय राजपूत, हरिओम यादव, कुलभूषण श्रीवास्तव, शिवशंकर शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। वीरेन्द्र यादव, हवलदार, विनोद राजपूत, आशीष सक्सेना, प्रदीप प्रजापति, सुशील पाल, ओमप्रकाश शाक्य, विश्राम सिंह, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]