सपा पर्यवेक्षक ने परखी लोकसभा प्रत्याशी की जमीनी हकीकत

0
121

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव लव की जमीनी पकड़ को आंकने के लिए राज्य मंत्री प्राविधिक शिक्षा आलोक शाक्य ने जनपद में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकमत होकर सपा प्रत्याशी की हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की समस्यायें भी सुनीं।

[adrotate banner="3"]

Sachin Yadav Alok Shakya
मोहम्मदाबाद और नबावगंज भ्रमण करने के बाद राज्य मंत्री आलोक शाक्य दोपहर बाद निरीक्षण भवन फतेहगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बात की। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी के रूप में पहुंचे आलोक शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह जनपद के दौरे पर आये हैं। जहां वह संगठन की सक्रियता के बारे में जांच परख कर सीएम को जानकारी देंगे।

[bannergarden =”8″][bannergarden id=”11″]

Alok Shakya Mantriउन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गलत अफवाह न उड़ायें। टिकट काटने की बात राष्ट्रीय नेतृत्व की है। इस पर हमें विचार करने की आवश्यकता नहीं है। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से सचिन यादव को टिकट मिला है। इस पर हम सभी को उनकी मदद करनी चाहिए, तभी सपा केन्द्र में पहुंचेगी। मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा किसानों की मदद की है लेकिन केन्द्र से पूरा लाभ न मिल पाने के कारण अभी तक किसान उससे वंचित जरूर हैं लेकिन पहले से कहीं ज्यादा सम्पन्न हो गया है। यह मुलायम सिंह यादव की देन थी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव केन्द्र की गद्दी पर बैठते हैं तो प्रदेश की जनता के लिए खजाना खोल दिया जायेगा। हर बार चुनाव में कुछ लोग उन्हें हराने में पूरी ताकत लगा देते हैं लेकिन जनता का सहयोग उनके साथ है जिससे हर बार वह अपने क्षेत्र से विधायक चुने जाते हैं। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में अपनी गलती का पश्चाताप करना चाहिए, जो पूर्व में की थी।

लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में बुजुर्ग व पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जायेगी। उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। नये कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना होगा। जिससे पार्

[adrotate banner="2"]