सपा ने सीतापुर का प्रत्याशी बदला, नईमुलहसन को लालबत्ती से नवाजा

0
145

Kali Film Sapa ka jhandaलखनऊ : समाजवादी पार्टी ने सीतापुर संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी बदल दिया है। तीन दिन पहले पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल वर्मा को सीतापुर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले पार्टी ने महेन्द्र वर्मा को सीतापुर से प्रत्याशी घोषित किया था। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल की ओर से दी गई है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
नईमुलहसन को भी लालबत्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नईमुल हसन को समाज कल्याण विभाग में सलाहकार नियुक्त किया है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। तीन दिनों के अन्दर लाल बत्ती पाने वाले पार्टी के वह तीसरे नेता हैं। नईमुल हसन लम्बे समय पार्टी से जुड़े हैं और उन्हें पार्टी के युवा नेताओं की टोली में शुमार माना जाता है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]